नई दिल्ली।, फरवरी 21 -- रक्षा मंत्रालय ने करीब चार साल के बाद अग्निपथ योजना में पहला बदलाव किया है। इस योजना के तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों की आयु सीमा में एक साल की बढ़ोत्तरी की गई है। योजना के तहत तीनों सेनाओं में अग्निवीरों की जो अब नई भर्ती होगी उसमें 22 साल तक की उम्र के नौजवान आवेदन कर सकेंगे। अभी तक यह सीमा 21 साल थी। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इससे ज्यादा नौजवानों को योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा। जबकि निचली आयु सीमा पहले पहले की भांति 17.5 साल ही रहेगी। योजना के तहत हर साल थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना में करीब 50-55 हजार अग्निवीरों की भर्ती होती है जो विभिन्न श्रेणियों में होती है जिसमें तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं। सरकारी सूत्रों ने ऊपरी आयु सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.