भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भारतीय सेना के अग्निवीर भर्ती परीक्षा में मारवाड़ी कॉलेज एनसीसी यूनिट के छह विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। ये कैडेट एनसीसी के 23 बिहार बटालियन से हैं। इस उपलब्धि से कॉलेज एवं एनसीसी कैडेट में उत्साह का माहौल है। चयनित कैडेटों में अभिषेक कुमार, उत्तम कुमार, अंकित कुमार, आदित्य कुमार शर्मा, सूरज कुमार एवं विष्णु कुमार शामिल हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने कहा कि कैडेटों ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं पढ़ाई के साथ लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन राजेश नंदन ने कहा की चयनित सभी कैडेट नियमित रूप से सारे कैंप अटेंड करते थे, इसी का परिणाम है कि बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन के निर्देशन में कैडेटों ने सफलता हासिल की हे। कैडेटों को सूबेदार मेजर सुरे...