मथुरा, मई 2 -- थाना सदर बाजार पुलिस ने अग्निवीर परीक्षा के मेडिकल में पास कराने के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ली गयी रकम में से 14 हजार 50 रुपये, अंकतालिका बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे उप निरीक्षक बबलू कुमार, रजत कुमार ने क्लैंसी स्कूल के समीप बिजलीघर की ओर जाने वाले रास्ते से अग्निवीर परीक्षा में मेडिकल पास कराने के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित चल रहे कन्हैया निवासी धीर कुटी, राया, श्यामवीर निवासी कारब, महावन को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- कान में छेद होने पर अभ्यर्थी को पुलिस भर्ती के लिए बताया अनफिट, हाईकोर्ट ने दिया नियुक्ति कराने का आदेश इनके कब्जे से 14 हजार 50 रुपये, अभ्यर्थियो...