कटिहार, फरवरी 7 -- कटिहार, एक संवाददाता अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) भर्ती के तहत गुरुवार को सेना भर्ती रैली में सीमांचल और कोसी क्षेत्र के आठ जिलों के युवाओं ने दमखम दिखाया। गढ़वाल मैदान में चल रहे भर्ती प्रक्रिया के दौरान अररिया, बांका, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिले के अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। अहले सुबह से ही रैली स्थल पर युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आर्मी भर्ती कार्यालय के अधिकारी मदन लाल भट्ट ने बताया कि गुरुवार को कुल 754 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया, जिसमें से 590 युवाओं ने दौड़ पास की। इसके बाद आयोजित फिजिकल फिटनेस टेस्ट में 560 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। वहीं शारीरिक मापदंड जांच में 496 युवाओं ने सभी निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.