बलिया, दिसम्बर 6 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। ड्यूटी के दौरान करंट से अग्निवीर जवान की जान चली गयी। शनिवार को सेना के जवान पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे तो परिजन बिलखने लगे। उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के दतहां घाट पर किया गया। इलाके के छपरा सारिव (तुलसीछपरा) निवासी मनीष यादव अप्रैल 2024 में अग्निवीर जवान के रुप में सेना के टेक्निकल विभाग में शामिल हुए थे। वर्तमान समय में उनकी तैनाती सिक्किम के रेयान में थी। बताया जाता है कि गुरुवार को टेंट लगाते समय वह किसी प्रकार करंट की जद में आ गये और जान चली गयी। इसकी सूचना मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। जानकारी होने के बाद से ही उनके घर पर नाते-रिस्तेदार पहुंच चुके थे। शनिवार को सेना के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। दरवाजे पर शव रखा गया जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.