अग्निवीर जयदीप के पहली बार घर पहुंचने पर स्वागत
हल्द्वानी, जुलाई 2 -- हल्द्वानी, संवाददाता। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली बार अपने घर लौटे जयदीप कश्यप का गुरुवार को राजपुरा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। शिव सेना पदाधिकारियों, शिव सैनिकों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान जयदीप के माता-पिता और परिजनों को भी सम्मानित किया गया। जयदीप कश्यप ने कहा कि भारतीय सेना में देश सेवा का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। यहां शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, मंजू आर्या, कमला आर्या, सुभाष, बब्बू कश्यप, उर्मिला कश्यप, संतोष कश्यप, विनोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.