अग्निवीर चयनित युवक की मौत के मामले में पिकअप चालक पर मुकदमा
औरैया, जून 29 -- अछल्दा-फफूंद रोड पर हुए सड़क हादसे में अग्निवीर के लिए चयनित युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृतक के पिता और बहन भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। थाना फफूंद क्षेत्र के गांव खानपुर फफूंद निवासी धीरज कुमार पुत्र पूरनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून की सुबह करीब छह बजे उनका भतीजा रामजी पुत्र श्याम सिंह अपने पिता श्याम सिंह और बहन कुसुमा देवी के साथ बाइक संख्या यूपी-84 जेड-9698 से अछल्दा की ओर जा रहा था। आरोप है कि फफूंद-अछल्दा रोड पर सामने से आ रही पिकअप संख्या यूपी-77 एटी-5333 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अग्निवीर में चयनित रामजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता और बहन गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.