औरैया, जून 25 -- अछल्दा-फफूंद मार्ग स्थित अमेला रजबाहा पुलिया एक बार फिर सड़क हादसे के बाद चर्चा में है। अग्निवीर एयरफोर्स में चयनित 20 वर्षीय युवक राम जी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। लोगों ने पुलिया पर तत्काल स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो एक और जान बचाई जा सकती थी। बुधवार को फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी राम जी पुत्र श्याम सिंह अपने पिता श्याम सिंह और बहन कुसुमा देवी के साथ बाइक से जा रहे थे। अमेला रजबाहा मार्ग से फफूंद लिंक रोड पर पहुंचने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राम जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता और बहन घायल हो गए। राम जी हाल ही में अ...