बरेली, सितम्बर 28 -- भारतीय सेना में अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) भर्ती के लिए बरेली कार्यालय क्षेत्र के अभ्यर्थियों की दौड़ पांच अक्तूबर को रुड़की में आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज साथ निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचने को कहा गया है। सेना भर्ती कार्यालय बरेली द्वारा जारी सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) अभ्यर्थियों की भर्ती, लैंसडाउन कार्यालय के माध्यम से बीरपुर सेंटर, रुड़की में कराई जा रही है। बरेली भर्ती कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, संभल, शाहजहांपुर और श्रावस्ती के अभ्यर्थियों को पांच अक्तूबर को दौड़ के लिए बुलाया गया है। भर्ती कार्यालय ने कहा है कि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में अंकित ति...