फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- उपचार के दौरान घायल अग्निवीर का शव बुधवार सुबह पैतृक गांव में पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन अंतिम संस्कार को लेकर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब परिजनों ने प्रशासन से अलग से जमीन देने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने इन्कार कर दिया। इस पर परिजन जिद पर अड़ गए। बाद में एसडीएम ने जमीन का आवंटन पत्र सौंपा, तब अंतिम संस्कार हो सका। तहसील जसराना के गांव नगला कुंड निवासी अग्नि वीर अतुल कुमार शाह के पुत्र तुमकान शाक्य का बीते दिनों उपचार के दौरान निधन हो गया था। अतुल का शव बुधवार की सुबह उनके पैतृक गांव नगला कुंड पहुंचा। ग्रामीण एवं शुभचिंतकों ने पुष्पवर्षा कर शव की अगवानी की। इस दौरान भारत माता की जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए अलग से जमीन देने की बात की, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.