बागपत, जून 17 -- थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह नाली बना रही अग्निवीर की मां व छोटी बहन के साथ ग्राम प्रधान पति दिल्ली पुलिस के सिपाही व दो पड़ोसियों ने गाली गलौज व मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों के कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। थाना क्षेत्र के एक गांव में कश्मीर में तैनात एक अग्निवीर के पिता की मौत हो चुकी है। गांव में उसकी मां व छोटी बहन रहती हैं। अग्निवीर की मां ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि सुबह वह घर के बाहर तालाब खुदाई की निकली मिट्टी को हटाकर नाली बना रही थी। यह भी पढ़ें- व्यापारी के घर व दुकान में घुसकर पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप इसी दौरान ग्राम प्रधान पति जो दिल्ली पुलिस में सिपाही है ने आकर गाली गलौच कर दी तथा एक पड़ौसी व पत्नी के साथ मिलकर मारपीट कर दी। इस दौरान मां-बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान अग्निवीर...