हल्द्वानी, अगस्त 25 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एमबीपीजी कॉलेज इकाई ने मंगलवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी को ज्ञापन सौंपकर परिसर में प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल चेक-अप एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित कराने की मांग उठाई। कहा कि इससे एनसीसी कैडेट्स और डिफेंस सर्विसेज की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए की गई है। ज्ञापन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को बताया कि महाविद्यालय के छात्र लिखित और शारीरिक परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बाद भी कई बार छोटी-मोटी अज्ञात स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मेडिकल जांच में बाहर हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...