मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सेना भर्ती बोर्ड ने गुरुवार को अग्निवीर बहाली 2026-27 के लिए ट्रेडवार कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) की तारीख जारी कर दी। अग्निवीर सोल्जर टेक्निकल (एनए), अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवां), क्लर्क सह स्टोरकीपर और वूमन मिलिट्री पुलिस (डब्ल्यूएमपी) के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। एक से 15 जून के बीच सीईई की प्रक्रिया होगी। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, पटना समेत देश स्तर पर एक जून से सीईई शुरू होगी। अग्निवीर जेनरल ड्यूटी व अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवां) के लिए एक व दो जून, अग्निवीर जेनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवां) और अग्निवीर टेक्निकल के लिए तीन, चार, पांच व आठ जून को परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- अग्निवीर : सीईई के लिए ट्रेडवार...