वाराणसी, अगस्त 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी से जुड़े 12 जनपदों के अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए रैली की तारीख जारी कर दी गई है। वाराणसी में भर्ती रैली अगले साल दो फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगी। यह जानकारी एआरओ कर्नल शैलेश कुमार ने दी। वाराणसी रीजन से बनारस, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, गोरखपुर और देवरिया के जिले जुड़े हैं। इन जनपदों के अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत आते हैं। अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के बाद परिणाम जारी हो चुके हैं। इसमें इन जनपदों के विभिन्न पदों के लिए 22,138 अभ्यर्थी सफल हुए थे। अग्निवीर जनरल ड्यूटी के 13,917, अग्निवीर टेक्निकल के 3,596, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल (क्लर्क) के 1,674, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) के 1,...