वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। सेना में अग्निवीर को लेकर युवाओं में जोश दिख रहा है। पिछले साल करीब 58 हजार आवेदन थे, जबकि इस साल रविवार तक ही यह आंकड़ा 66 हजार के पार कर चुका है। पहली अप्रैल तक आवेदन का मौका है। ऐसे में और अधिक आवेदन बढ़ेंगे। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी से जुड़े 12 जनपदों से कुल कुल 66,295 आवेदन मिल चुके हैं। इसमें सबसे अधिक गाजीपुर से आवेदन है। यहां से 14,773 पंजीकरण हो चुके हैं। अब तक आजमगढ़ से 6078, बलिया से 9632, भदोही से 1614, चंदौली से 4571, देवरिया से 4924, गाजीपुर से 14773, गोरखपुर से 8060, जौनपुर से 4478, मऊ से 3872, मिर्जापुर से 2751, सोनभद्र से 261 और वाराणसी से 5281 पंजीकरण हुए हैं। सबसे कम आवेदन सोनभद्र से हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...