राहुल सिंह, नवम्बर 26 -- भारतीय सेना में अग्निवीरों के पहले बैच में करीब 80 फीसदी जवानों ने 4 साल की सेवा पूरी होने के बाद भी सेना में बने रहना चाहते थे। सरकार की ओर से नवंबर की शुरुआत में अग्निपथ योजना में बड़े बदलावों की घोषणा की गई थी। लेकिन इस ऐलान से कुछ सप्ताह पहले इन अग्निवीरों से पूछा गया था कि वे अपनी चार साल की सेवा की अवधि पूरी करने के बाद सेना में रहना चाहते हैं या घर लौटना चाहते हैं। इस प्रश्न के जबाव में हर पांच अग्निवीरों में से 4 ने वर्दी में बने रहने की इच्छा जताई है। मामले के जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।फैसले से पहले क्यों पूछी गई अग्निवीरों की इच्छा एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, 'सेना ने पहली खेप के 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित सेवा में बनाए रखने के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने से पहले सभी...