नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। सरकार कुछ अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनकी सेवा अवधि बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अग्निवीरों को सरकार दो साल का एक्सटेंशन देने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर पिछले कुछ दिनों में कई हाई लेवल की बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में इस मुद्दे पर चर्चा की गई है।अंतिम निर्णय का इंतजार बता दें कि अग्निवीरों का पहला बैच 21 नवंबर को बाहर हो रहा है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सटेंशन प्लान का ऐलान 21 नवंबर से पहले होने की जा सकती है...