अग्निवीरों को मिलेगा दोबारा सेना में सेवा का मौका, राजनाथ सिंह ने बताया दिवाली का बड़ा तोहफा
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अग्निवीरों को दोबारा देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' को मंजूरी दी गयी है। उन्होंने इसे अग्निवीरों के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा बताया। इस व्यवस्था के तहत दो साल की सेवा अवधि पूरी होने के बाद सभी अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में भर्ती होने का अवसर मिलेगा , हालांकि इसके लिए उनकी इच्छा और निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करना जरूरी होगा। सिंह ने शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना के जवानों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने सशस्त्र बलों से उभरते सुरक्षा खतरों का सामना करने के लिए अपनी सैन्य तैयारी का स्तर हमेशा सबसे ऊंचा रखने का आह्वान किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.