अग्निवीरों के लिए बहुत बड़ी खबर: नहीं देनी होगी परीक्षा, आ सकते हैं नए नियम
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- रवि बीएस नेगी, देहरादून अग्निवीरों को आने वाले समय में उत्तराखंड सरकार की नौकरियों में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा समेत अन्य कई मानकों में बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन को पत्र लिख विशेष छूट देने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से सिफारिश की है कि पूर्व-अग्निवीरों की भर्ती के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएं। उन्हें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा में छूट दी जाए। साथ ही उन्होंने रिक्त पदों का ब्योरा भी देने को कहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व-अग्निवीर पहले ही सेना में एक बेहद कठोर भर्ती और प्रशिक्षण प्रक्रिया से गुजर चुके होते हैं। ऐसे में उनके पास अपेक्षित अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कौशल पहले से मौजूद है। यह भी पढ़ें- उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.