लखनऊ, नवम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अग्निवीरों की सेवा अवधि में दो वर्ष की वृद्धि संबंधी निर्णय का गुरुवार को स्वागत करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों की प्रारंभिक नियुक्ति चार वर्ष के लिए की गई थी, जिसे अब दो वर्ष और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत को नियमित सशस्त्र बलों में समायोजित किए जाने तथा शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों की सेवा अवधि दो वर्ष बढ़ाने का निर्णय स्वागतयोग्य है। खन्ना ने कहा कि इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Almora News: सेवा विस्तार पर जताई खुशी, भविष्य के लिए बनाएं नीति यह भी पढ़ें- Prayagraj News: चार साल बाद भी तन पर रहेगी सेना की वर्दी, घो...