अग्निपीड़ितों को सौंपा 12-12 हजार का चेक
खगडि़या, जून 26 -- परबत्ता। प्रखंड के सौढ़ दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 10 तथा नगर पंचायत परबत्ता के वार्ड संख्या 21 स्थित जानकीचक गांव में 24 जून को हुई अगलगी की घटना में छह परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे। पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई। इस संबंध में सीओ हरिनाथ राम ने सरकारी प्रावधानों के तहत सभी अग्निपीड़ित परिवारों के बीच 12-12 हजार रुपये का चेक वितरित किया। उन्होंने कहा कि अगलगी से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मिलने वाली सभी सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी। चेक वितरण के दौरान संबंधित हल्का कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.