लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कोतवाली के देवीदीनपुरवा गांव में शनिवार को लगी आग में पांच घर जल गए थे। आग में लोगों की घर-गृहस्थी के सारे सामान सहित नकदी तक जल गई थी। सोमवार को इन अग्निपीड़ितों को समाजसेवी रमाशंकर निषाद ने खाद्यान्न और अन्य सामग्री की राहत किट बांटीं। राजस्वकर्मियों ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। यह भी पढ़ें- पांच ब्लॉकों में अग्निशमन केंद्रों के स्थापना की पहल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...