अयोध्या, अप्रैल 4 -- रौजागांव। रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम बनगांवा और आंशिक गांव सरोहा मजरे रसूलपुर में आग की चपेट में आए पीड़ितों को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र समाजसेवी आलोकचंद्र यादव आर्थिक मदद की। पीड़ितों को लाई, चना, तेल, गुड़, दाल, चावल, आटा, बर्तन, कम्बल, साड़ी, तिरपाल व दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गुरुवार को तहसील रुदौली के ग्राम बनगांवा गांव में राजू यादव पुत्र राम नारायण व आंशिक गांव सरोहा मजरे रसूलपुर गांव में आग लगने से नौ परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया। जिसमें एक बकरी भी झुलस गई थी। पीड़ित राम समुझ, शिवकुमार, रामनाथ, विजय कुमार, अमीरे, राम बहादुर, रामकरन, बलराम व हरीराम की मदद की। दूसरी ओर विधायक रामचंद्र यादव ने फोन के जरिए प्रशासनिक अधिकारियों से...