औरैया, फरवरी 28 -- दिबियापुर, संवाददाता। बीते दिनों बेला रोड पर आग लगने से तबाह हुए व्यापारियों को नगर के समाजसेवियों ने अपने स्तर से जुटाई गई आर्थिक सहायता दी। परचून कारोबारी अमन पोरवाल की मां संगीता देवी को 70200 रुपए के अलावा चाय विक्रेता सनी तिवारी को 7100 रुपए व रेडीमेड गारमेंट कारोबारी मोहित बाथम को भी 7100 रुपए का आर्थिक सहयोग किया गया। बता दें कि गत दो फरवरी को परचून की गोदाम में लगी आग से उक्त व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ था जिसमें अमन पोरवाल के सामने दोबारा दुकान को शुरू करने का काफी संकट था। व्यापारी अमन पिता की बीमारी से असमय मृत्यु से परेशान था। उसके बाद नहर पुल पर सिंचाई विभाग द्वारा हटाए गए अतिक्रमण से उसका परिवार बेघर हो गया था बाद में किराए के मकान में रहते हुए उसने बेला रोड पर किराए की ही दुकान में परचून का कारोबार शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.