दरभंगा, अप्रैल 7 -- तारडीह। राजाखड़वार पंचायत वार्ड नं.-10 एवं कुर्सो-मछैता पंचायत वार्ड नंबर-एक में गत पांच अप्रैल की हुई भीषण अग्निकांड को लेकर सभी अग्नि पीड़ितों को अंचल कार्यालय में सोमवार को सीओ सुरेश पासवान ने आपदा मद से दुर्गानंद राम, जुगती राम, पूजा कुमारी, शैल देवी सहित सात अग्निपीड़ित को 12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौपा। वहीं 14 अग्निपीड़ितों को पॉलिथीन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...