देवरिया, जून 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मंडी समिति में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आग की घटना से पीड़ित किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत सहायता राशि वितरित की गई। नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह ने 210 पीड़ित किसानों को कुल 1257100 रुपये का चेक दिया गया। इसमें निर्मला सिंह, अमरजीत सिंह, राणा प्रताप सिंह, राममूर्ति तिवारी, जितेंद्र नाथ तिवारी, सीताराम, विश्वनाथ, केदारनाथ मिश्रा, मंजू देवी आदि को चेक वितरित किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याणी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। किसानों को लेकर भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ उन्...