बलिया, अप्रैल 25 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। हल्दीरामपुर के छपिया टोला में हुए अग्निकांड के बाद राहत और पुनर्वास के कार्य तेज हो गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी लगातार यहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दोपहर में गांव का दौरा किया। अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मंत्री ने जले हुए घरों और मड़हों का निरीक्षण किया तथा घटना की भयावहता पर दुख जताया।मंत्री ने बताया कि वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता सुनिश्चित की जा सके। आश्वासन दिया कि सभी पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं के तहत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- विधायक ने अग्निपीड़ितों से की मुलाकात मंत्री ने प्रशासन की ओर से अबतक किए गए राहत कार्यों की जानकारी ...