मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मड़वन। गवसरा गांव में गुरुवार को विधायक अजीत कुमार ने अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने 48 प्रभावित परिवारों को दो-दो कंबल, साड़ी, गमछा, गंजी तथा 25-25 किलो चावल उपलब्ध कराया। वहीं, सरकारी स्तर से सभी पीड़ितों को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भी दिया गया। विधायक ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भोजन, वस्त्र और आवास जैसी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं। बीडीओ विनय कुमार ने कहा कि प्रभावित बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को चिह्नित कर उन्हें जल्द किताब-कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। सीओ मुकेश कुमार, थानेदार रामकृष्ण परमहंस, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, रामनरेश सहनी, मनोज कुमार सिंह, ललन राय, सुधीर सिंह हितलाल सहनी, नागेंद्र गिरि, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.