मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- कांटी। हिछड़ा में अग्निपीड़ितों के बीच जनप्रतिनिधियों ने राहत सामग्री का वितरण किया। विधायक अजीत कुमार ने 14 अग्निपीड़ित परिवारों को 20-20 हजार रुपए का चेक दिया। उन्होंने  कहा कि पीड़ितों के लिए भोजन, तिरपाल, रोशनी की व्यवस्था की गई है। विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर आवास योजना का लाभ देने के लिए अधिकारियों को कहा। प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही ने पीड़ितों के बीच खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...