अग्निपीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- कारीबड़ेरी में हुई सोमवार रात आंधी में लगी भीषण अग्निकांड में 50 घरों में रह रहे 74 परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए थे। छठे दिन समाजसेवी ने कंबल व पांच बर्तन,प्रधान ने चटाई साड़ी, बच्चों के कपड़े व डीआर स्मारक प्रबंधक ने विद्यालय शिक्षिकाओं के साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता में एक से कक्षा पांच तक के बच्चों को कापी किताब पेन पेंसिल घर घर जाकर दी गई। मुल्तानपुर ग्रन्ट प्रधान सोनी राठौर ने प्रभावित परिवार को चटाई, चप्पलें, साड़ी व बच्चों के कपड़े दिए। वहीं चारपाई व मच्छरदानी देने की बात कही है। इस दौरान मेवालाल राठौर, हजारी पाल, डीआर स्मारक एकेडमी प्रबंधक संतोष कुमार व विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं भावदा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लगातार छठे दिन भी लंगर सेवा जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.