अग्निपीड़ितों को पहुंचाई राहत किट, दिलाई सहायता
लखीमपुरखीरी, जून 4 -- भीखमपुर। इलाके के गांव काड़ीबड़ेरी में दस दिन पहले हुए अग्निकांड में 74 परिवार प्रभावित हो गए थे। इन पीड़ितों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अवधेश कुमार उर्फ पप्पू ने गांव पहुंचकर राहत किट बांटी। किट में 5 किलो आटा, तीन किलो चावल, मसाला, नमक तेल, चाय पत्ती आदि था। उन्होंने बताया कि शुरुआती लिस्ट में पीड़ित परिवारों की संख्या 38 थी, लेकिन उनकी पैरवी के बाद 74 परिवार शामिल किए गए। सभी को तहसील प्रशासन की ओर से अहेतुक सहायता दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.