लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के बांसबिरिया गांव में हाल ही में लगी भीषण आग के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों के बीच पहुंचा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष मिश्रा राम के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों को भोजन एवं राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान आशुतोष मिश्रा ने बताया कि एबीवीपी छात्र संगठन समय समय पर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि आग से प्रभावित परिवारों की स्थिति अत्यंत दयनीय है और परिषद हर संभव मदद के लिए तत्पर है। प्रतिनिधि मंडल ने मौके पर पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुनेंद्र शुक्ला, नगर मंत्री कृष्णा शुक्ला, सह मंत्री अक्षत यादव, पिंटू शुक्ला और आदेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.