मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- सकरा। केशोपुर पंचायत के सिमरा, चंदनपट्टी के साहदुल्लापुर पिपरी व बाजिदपुर अशोक में 24 अग्निपीड़ितों के बीच गुरुवार को विधायक आदित्य कुमार व सीओ संजीव कुमार ठाकुर ने 20-20 हजार का चेक वितरण किया। विधायक ने निजी कोष से राहत सामग्री बांटी। विधायक ने अपने फंड से सकरा को एक बड़ी अग्निशामक गाड़ी देने का आश्वासन दिया। मुखिया दिनेश पुष्पम, बिनोद साह, जदयू नेता साधुशरण कुशवाहा, रघुवीर पटेल, सुरेश भगत, भाजपा नेता अशोक शर्मा, कपिलेश्वर प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद अंजना कुशवाहा, राजद नेता मनोज पासवान, सत्येंद्र सिंह, कमलेश प्रसाद, डॉ. डीएन जोशी, अन्नू ठाकुर, वार्ड सदस्य राजेंद्र राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.