अग्निपीड़ितों के बाीच राहत का वितरण
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मड़वन। मकदुमपुर कोदरिया गांव में शनिवार को अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने आठ पीड़ित परिवारों को तिरपाल एवं प्रति परिवार 20-20 हजार रुपये का चेक दिया। विधायक ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। सीओ मुकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, हरिनंदन राम, विनोद शर्मा, जयकिशन कुमार चौहान, उपेंद्र राय, रोजी सहनी, शंभू चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.