बलिया, अप्रैल 22 -- बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के हल्दीरामपुर छपिया में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासनिक स्तर पर पीड़ितों के लिए राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी शरद चौधरी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टेंट और पेयजल की व्यवस्था की गई है। सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह की ओर से अग्नि पीड़ितों को पका पकाया भोजन मिल रहा है। अब तक 40 पीड़ितों को सहायता राशि दी जा चुकी है। प्रशासन की ओर से उन्हें घर उपलब्ध कराने के लिए आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त की तरफ से राशन सामग्री आदि की व्यस्था की जा रही है। अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के हाथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस क्रम में एक शिक्षक दंपति ने 103 अग्नि पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.