बागेश्वर, जून 9 -- देवेंद्र पांडे बागेश्वर। अग्निकुंड पुल से नारायण देव वार्ड एवं ज्वालादेवी वार्ड होते हुए सरयू किनारे महंत बगीचे तक सड़क निर्माण की मांग मुखर होने लगी है। इस मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क बनने से दूध, गैस का वाहन मोहल्ले में पहुंचेगा। समय पर लोगों के घरों में एकत्र कूड़ा भी उठ जाएगा। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी है। क्षेत्र के लोग मंगलवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- अग्निकुंड से गोमती पुल तक सड़क की मांग मुखर सड़क नहीं होने से क्षेत्र में रह रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रस्तावित सड़क बनने से लोगों को मुख्य मार्ग से नहीं ज...