लखनऊ, अप्रैल 17 -- झुग्गी बस्ती में हुए भीषण अग्निकांड में 200 से अधिक झोपड़पट्टियां जलने के साथ ही उनके सपने भी राख हो गए। अग्निकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस और दमकल की टीम कारणों का पता नहीं लगा सकी है। अग्निकांड हादसा है अथवा साजिश अभी तक रहस्य बना हुआ है। बस्ती के रहने वाले कुछ परिवारों ने पीछे बने एक मकान में रहने वाले व्यक्ति पर साजिश का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर बुधवार रात करीब आठ बजे उस मकान पर पथराव भी किया था। पुलिस ने जब लोगों को रोका तो वह उनसे भी भीड़ गए थे। यह भी पढ़ें- आग में कॉपी-किताबें, बस्ता व यूनिफार्म राख इसके बाद मकान में रहने वाले परिवार के लोग वहां से चले गए। वहीं, बस्ती में रहने वाली पूजा और सुनीता, बबलू ने बताया कि आग बिजली के पोल में शार्ट सर्किट से लगी थी। वहीं, रामपाल, मंत्री और कुछ अन्य लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.