रुद्रपुर, मई 23 -- खटीमा। बरी अंजनिया निवासी अशोक पुत्र बनवारी के झाले में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में अशोक ने कहा कि शुक्रवार को सुबह सात बजे उसके झाले में अत्यधिक गर्मी से आग लग गई। अग्निकांड में उसके झाले में रखा बीस बोरी अनाज, भूसा व सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में गाभिन भैंस झुलस गई और जिसे बचाने के प्रयास में उसके बेटे विनोद का हाथ झुलस गया। पीड़ित ने तहसीलदार से नुकसान के मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...