औरैया, अप्रैल 4 -- कुदरकोट, संवाददाता। विकास खंड एरवा कटरा क्षेत्र के गांव कठगोर, दिलालपुर और नहराबोझ में भीषण आग से करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मिथलेश यादव मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने किसानों की पीड़ा सुनते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान कई किसान अपनी बर्बाद हुई फसल और उससे जुड़े सपनों को याद कर भावुक हो उठे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और प्रशासन से समन्वय कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर नुकसान का आकलन कराने और पीड़ित किसानों को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.