लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- बम्हनपुर/ममरी, संवाददाता। मंगलवार को तेज हवाओं के बीच छोटी सी चिंगारी भी शोला बन गई। हैदराबाद थाना क्षेत्र के बांसबेरिया में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग ने आधे गांव को अपनी चपेट में लेते हुए 24 से अधिक घरों को जलाकर राख कर दिया। उधर मझगईं थाना क्षेत्र के गांव मुन्ना पुरवा में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली के तारों में स्पार्किंग से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। यहां भी करीब 26 घर जलकर खाक हो गए।बताया जाता है कि बांसबेरिया में आग की शुरुआत गांव के पश्चिम स्थित बाबूराम के घर से हुई जो तेज हवा के चलते तेजी से फैलती हुई गांव के पूरब तक पहुंच गई। आग इतनी विकराल थी कि लोग अपनी जान बचाने में जुटे रहे और घरेलू सामान सुरक्षित नहीं निकाल सके। इस अग्निकांड में घर...