अग्निकांड में 40 घर जलकर हुए खाक, हाहाकार
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- मैलानी थाना क्षेत्र स्थित कांप टांडा गांव में रविवार को दोपहर बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में गांव के 40 घर जलकर राख हो गए, जिससे गृहस्थी का सारा सामान, अनाज और पशुओं का चारा नष्ट हो गया। हालांकि, इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन एक बछिया आंशिक रूप से झुलस गई। आग लगने की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हिमांशु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी रवाना की गई। थाना मैलानी से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित गांव में दमकल पहुंचने से पहले ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए थे। यह भी पढ़ें- भीषण अग्निकांड में सात घर जले, दो भैंसों समेत पांच पशुओं की मौत फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मैलानी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.