अग्निकांड में मृत विद्यार्थियों को दी गई श्रद्धांजलि
चंदौली, जून 23 -- पीडीडीयू नगर। मानस नगर स्थित एक निजी संस्थान के विद्यार्थियों ने मंगलवार को लखनऊ में हुए कोचिंग संस्थान अग्निकांड में मृत विद्यार्थियों को कैंडल जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक बृजेश कुमार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना चाहिए तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान रिया, स्नेहा, रोशनी, आंचल, प्रीति, मनोज, सर्वर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पार्षदों ने अग्निकांड में मृत छात्रों को दी श्रद्धांजलि यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.