शामली, जून 26 -- शामली। लखनऊ में हुए कोचिंग संस्थान अग्निकांड में मृत छात्रों एवं विभिन्न छात्र हितों से जुड़े मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देर शाम कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। झिंझाना के मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे स्थित एकता चौराहे पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर कैंडल मार्च निकाला। मार्च आमवाली रोड तक लगभग 200 मीटर तक निकाला गया, जिसमें लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों तथा अन्य छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संवेदना व्यक्त की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा एवं नासिर चौधरी ने किया। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण समाज महासभा ने किया कैंडल मार्च अश्वनी शर्मा ने अग्निकांड की उच्चस्तर...