नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रविवार सुबह विवेक विहार फेज 1 बी 13 स्थित एक रिहायशी इमारत में आग लगने से कुछ जैन परिवारों के नौ सदस्यों की दुखद मृत्यु पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद और सहायता प्रदान करनी चाहिए, जिसमें आर्थिक मुआवजा भी शामिल हो, और पास के जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती घायल लोगों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करना चाहिए। यह भी पढ़ें- भाजपा दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ -वीरेन्द्र सचदेवाआग की घटनाएं देवेंद्र यादव ने दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत चिंता का विषय है कि हाल के दिनों में आग लगने की कई घटनाओं में निर्दोष लोगों की जा...