लखीमपुरखीरी, मई 24 -- आग लगने से गेहूं की फसल जलकर नष्ट होने से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में जमुनिया सहबाज निवासी राम सिंह को फसल नुकसान के मामले में 30 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। एसडीएम मितौली मधुसूदन गुप्ता ने पीड़ित किसान को सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आपदा या दुर्घटना की स्थिति में किसानों को समय पर राहत मिल सके, जिससे उन्हें आर्थिक संकट से उबरने में सहायता प्राप्त हो। इस दौरान मंडी सचिव नरेश रस्तोगी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल से पीड़ित किसान को राहत मिली है तथा क्षेत्रीय लोगों ने भी योजना की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...