लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- बीती रात करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट से एक परचून की दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि क्षण भर में सब जलकर राख हो गया। निघासन कोतवाली क्षेत्र के खैरहनी के अरविंद कुमार गुप्ता की दुकान में मंगलवार की रात करीब ढाई बजे शार्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा राशन, अन्य सामान, करीब दो हजार रुपये की नकदी, इनवर्टर और बैटरी भी पूरी तरह जल गए। घटना के समय अरविंद अपनी पत्नी के साथ जसनगर स्थित ससुराल गए हुए थे। घर पर मौजूद बच्चों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों तत्काल घर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित अरविंद ने बताया कि उनका पूरा परिवार इसी दुकान पर निर्भर था। दुकान से होने वाली आय से ही घर का ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.