लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- भीखमपुर, संवाददाता। तकिया गांव के चार घरों में आग लगने से संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग में झुलसकर तीन बकरियों की मौत हो गई। एक गाय के व तीन बकरी झुलस गई। चार छप्पर जल गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई। मौके पर डायल 112 हैदराबाद पुलिस और जांच के लिए स्थानीय लेखपाल पहुंची। कुंभी गोला गोकर्णनाथ ब्लांक के तकिया गांव में रविवार को 4 घरों में ढाई बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण कन्हई के छप्पर में आग लगने से 3 बकरियों की मौत हो गई। वहीं मर्रो देवी के छप्पर जलने के साथ दो बकरियां झुलस गईं। सर्वेश की एक गाय बुरी तरह से झुलस गई। हरिओम का पूरा छप्पर जल गया। रिगनाथ का इंजन पंपिंग सेट जल गया जबकि नन्हू का रोटावेटर जल गया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.