फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- जहानगंज, संवाददाता। पकरिया गांव में घर के सामने छप्पर में आग लग जाने से तीन बकरियों की मौत हो गयी। जबकि तीन अन्य मवेशी झुलस गये। सूचना पर राजस्व टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घटना अपरान्ह तीन बजे की है। शीशराम सक्सेना के घर के सामने छप्पर पड़ा है। इसमें किसी तरह से आग लग गयी। राजपूताना चौकी इंचार्ज ने बताया कि तालाब के किनारे छप्पर जल गया था। इसमें एक बकरी व दो बकरी के बच्चे की जलने से मौत हो गयी। क्षेत्रीय लेखपाल नीरज चौहान, ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.