लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- सदर कोतवाली के चफंदी गांव में बुधवार शाम एक घर में अचानक आग लग गई। छप्पर में आग की लपटे उठती देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। तेज हवा के झोंके से लपटें विकराल हो गई। आग गांव के सोनू के घर में लगी। चीख पुकार के बीच खेतों में काम कर रहा सोनू उल्टे पांव घर को दौड़ा। आग में घिरे बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला। बच्चे को बचाने में सोनू के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- मुसहरी मुहल्ले में भीषण आग, 25 घर जलकर राख कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। झुलसे सोनू को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। भुक्तभोगी सोनू के मुताबिक आग में घरेलू, सामान, फर्नीचर, बाइक, अनाज, मवेशी भी जलकर राख हो गए। वहीं आग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.