फतेहपुर, फरवरी 23 -- बहुआ। कस्बे स्थित कारखाने में आयुर्वेदिक दवा व शीतल तेल बनाते समय सिलिंडर फटने से हुए अग्निकांड में झुलसे फार्मेसी संचालक डॉ. जमील अहमद कुरैशी की 19 फरवरी को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना में गंभीर झुलसे उनके साले का बेटा 15 वर्षीय अबूसहमा पुत्र अब्दुल मन्नान, निवासी चीलोंला थाना लालगंज रायबरेली ने रविवार को दम तोड़ दिया। वहीं सोमवार सुबह आईसीयू में इलाज के दौरान संचालक के 13 वर्षीय छोटे बेटे उजैफा कुरैशी की भी मौत हो गई। सभी घायलों को पहले हैलेट व उर्सला कानपुर में भर्ती कराया गया था, हालत न सुधरने पर केजीएमयू रेफर किया गया। बड़े बेटे अकील अहमद कुरैशी का इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। लगातार मौतों से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी नजमुन का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...